गाय और आधा किलो बैलियम के साथ गिरफ्तार।12, दिसंबर की सुबह 4 बजे पुलिस गश्त के दौरान पुरानी रेलवे लाइन से सटे हुए नई ईदगाह के पास कासगंज पुलिस ने एक अभियुक्त तारिक पुत्र अयूब निइस्माइल पुर रोड ,किसरौली अड्डा से एक गाय,दो नाजायज छुरे, दो रस्सियां, एक प्लास्टिक की बोरी और उसमें रखी कुछ पन्नियां, तथा आधा किलो बेलियम नमक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के खिलाफ थाना कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 793/ 2022, धारा 3/5/8 गौ वध अधिनियम,21/22 एन डी पी एस एक्ट व 4/25आयुध अधिनियम पंजीकृत किया, प्राप्त समाचारों के अनुसार इमरान,रिजवान पुत्र छोटे निवासी इस्माइल पुर रोड ,किसरौली अड्डा कासगंज तथा शीबू पुत्र रईस भी बताए जाते हैं , जो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे,उनके खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर ही ऐसा बताया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के आदेशों के अनुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सभी थानों के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत इस अभियान में थाना प्रभारी कासगंज वीरेन्द्र प्रताप गिरी , उप निरीक्षक धीरज सिंह , हैड कांस्टेबल 36 सतीश कुमार, है.का. 257 शामिल रहे!
0 Comments