अरुन कुमार (ब्लाक संवाददाता मारहरा ) 

मृतक रामसेवक 

एटा 
| जुताई के पैसों के चलते विवाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बृद्ध की मौत हो गई मामला जनपद के थानाक्षेत्र राजा के रामपुर का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ट्रैक्टर की जुताई के पैसो को लेकर हुए झगडे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है | बतादें दिनांक 30/11/२०२२ की सुबह  अनिल शर्मा पुत्र रामसेवक निवाशी ताजपुर अददा व ट्रैक्टर मालिक अश्वनी कश्यप पुत्र पप्पू निवाशी अमोखपुर के बीच जुताई के पैसों को लेकर झगड़ा होगया  | झगड़ा बढने पर ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को जैसे ही ले जाने लगा तभी अनिल के पिता रामसेवक (उम्र करीब 60 वर्ष ) ट्रैक्टर की चपेट में आ गये जिससे उनकी म्रत्यु हो गयी | घटना से बौखलाए आग बबूला मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की व घर में आग लगाने का प्रयास किया | घटना की सूचना पाते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुँच गयी और शांती व्यवश्था बनाने का प्रयास किया लेकिन असफल रही बाद में विवाद बढ़ने की स्तिथी के चलते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गयी और मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए जिलास्पताल भेज दिया |  

घटना की जानकारी देते  विनोद कुमार पाण्डेय (अपर पुलिस अधीक्षक अपराध) ....