विजेंद्र मौर्य 

          ज़िला संवादाता








आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को कासगंज में जेपी पब्लिक में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा2022 में जिले में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 21000रुपए का चेक, एक टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसमें कासगंज के सांसद श्री राजवीर सिंह , विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत अमापुर विधानसभा के विधायक श्री हरिओम वर्मा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एसपी सिंह आदि ने श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज के 6 छात्रों जतन कुमार ,विवेक कुमार ,जितेंद्र कुमार, उदित शुक्ला ,सौरभ गोयल, अभिनव भान इंटरमीडिएट के हर्ष यादव प्रवीण कुमार सिंह और राहुल कुमार को सम्मानित किया गया। कासगंज जनपद में श्री सूरज प्रसाद डागा के सर्वाधिक 9 छात्रों को सम्मानित किया गया।