तहसील रिपोर्टर अरुन कुमार
एटा(अरुन कुमार कर्त्तव्य निष्ठा) जनपद में अपनी मुस्तैदी के लिए चौबीस गुणा सात के रूप में तेयार टी एस आई बचान सिंह ने 17 जानों को अनहोनी की आशंका व यातायात नियमों के चलते बचा लिया। मामला कोतवाली देहात के लिप्टन चौकी से मात्र 30 मीटर पहले का है। 

         आपको बता दें कि आज दिनाक 10 फरवरी समय लगभग सुबह ग्यारह बजे एटा माता जनता दुर्गा मंदिर से एक टेंपो सत्रह सवारियों को ठूंस के चला जिसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को मिली । पाठक होटल पे ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी को चकमा देते हुए एक ओवरलोड सवारियों से भरा टेंपो गुजरा जिसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बचान सिंह के पास पहुंच गई। टी एस आई बचान सिंह ने पीछा करते हुए टेंपो को लिपटन चौकी थाना देहात कोतवाली क्षेत्र से 30 मीटर पूर्व ही धर दबोचा। टेंपो में बैठी सवारियों को जान माल की सुरक्षा का सबक सिखाते हुए ,सवारियों के लिए साधन का इंतजाम किया वही टेंपो को सीज करने की कार्यवाही हेतु कागज की जांच पड़ताल में जुट गए। आपको बता दें कि टेंपो का नंबर up 82 t 6141 हे। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी ।