राहुल राजपूत
जिला क्राइम रिपोर्टर
आपको बता दें कि जिला आगरा थाना सदर राजपूत चुंगी के दुर्गा नगर निवासी समीक्षा पुंडीर का आरोप है कि उनके पिता दीपेश पुंडीर पुत्र ओमप्रकाश पिछले कई वर्षों से रोजाना मदरा पीकर आते हैं और उनकी मां स्वाति के साथ गाली गलौज व मारपीट करते है और लगभग पिछले 5 वर्षों से मासूमो के साथ भी गली गलौज व मारपीट करने लगे है कलयुगी पिता की बड़ी बेटी समीक्षा पुंढीर का कहना है कि मदरा के नशे में उनके पिता दीपेश पुंढीर ने अपने 12 वर्षिय पुत्र दीपांशु एवं 4 वर्षिय अपनी पुत्री वानी के साथ डंडे से मारपीट कर दी!जिससे समीक्षा पुंडीर के भाई एवं बहन गंभीर रूप से घायल हो गए!तब समीक्षा पुंडीर एवं उनकी मां स्वाति ने कलयुगी पिता को सुधारने के लिए कानून का आश्रय लिया है वही समीक्षा पुंडीर का यह भी कहना है कि कई बार उन्होंने अपने पिता को समझाने का प्रयास किया है लेकिन वह है!कि रोजाना मदरा पीकर मारपीट करने से बाज नहीं आते समीक्षा पुंडीर का यह भी कहना है कि यदि कोई परिवारिक सदस्य उन्हें समझाने का प्रयास करता है तब वह उनसे भी गाली गलौज व अभद्रता का प्रयोग करते हैं।कलयुगी पिता से पीड़ित परिवार ने जनपद कासगंज के महिला थाने में तहरीर दी है।
.jpeg)
0 Comments