अरुण कुमार
![]() |
| सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के बाद अपने गंतव्य को जाते परीक्षार्थी |
प्रतियोगिता दो(2) वर्ग ( जूनियर व सीनियर ) में आयोजित की गयी जिसका परिणाम 10 जुलाई (सोमवार) को संस्थान पर दोपहर 2 बजे घोषित किया जायेगा।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को दोनों वर्गों में अलग- अलग क्रमशः मोबाइल फोन (प्रथम पु.), हीरो साइकिल (द्वितीय पु.) व मिक्सर ग्राइंडर (तृतीय पु.) व 50 सांत्वना विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा।
👉 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पश्चात् ISEI संस्थान की ओर से ही अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
![]() |
| प्रतिभाग करते प्रतिभागी |
इस अवसर पर ISEI (आई. एस. ई. आई.) संस्थान के सेंटर हैड विकास की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान/सेवा देने पर कस्बा मारहरा क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक अध्यापक/अध्यापिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।प्रतियोगिता के दौरान गुरु की महिमा के मान - सम्मान व प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गुरुजनों के सम्मान में संस्थान द्वारा इक छोटी सी पहल की शुरूआत की गई।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता हरिओम गुप्ता(पूर्व प्रधानाचार्य, एमजीएचएम इ. कॉलेज) द्वारा की गई।मुख्य अतिथि आर0 एस0 सागर (प्रधानाचार्य, रानी अबंतीबाई इ. कॉलेज) रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भूपेन्द्र राजपूत (प्रधाना. सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर),प्रभाकर सर (प्रवक्ता), नरेन्द्र कुमार (रानी अबंतीबाई इं. कालेज) आदि तमाम वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यापकगण ( मीरान , प्रेम ,समीर ,सिद्दीकी ,विनय ,आनंद,जुबैर ,अर्चना,फरहा , अंजुम, अदीबा ,आरफा,गार्गी , रिशा ,अभय ,प्रियंका , काजल ,रेश्मा , शैवी आदि ) उपस्थित रहे संस्थान में अध्यनरत , प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षार्थी व समाहरोह में सम्मिलित हुए जनसमूह को अपने अपने संबोधन के द्वारा जागरूक कर गुरू महिमा के बारे में बताया |
आइये जाने क्या है ISEI (आई. एस. ई. आई.) संस्थान
यह संस्थान जनपद के कस्बा मारहरा में बीते कई वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है जहाँ हर वर्ग के शिक्षार्थी आते है और अध्यन करते है | इसी क्रम में संस्थान द्वारा विकाश कुमार प्रतिवर्ष इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाती हैं जिनमें बहुतायत में प्रतिभागी भाग लेते हैं | परिणाम घोषित कर प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जता है और प्रशस्ती पत्र भी दिया जाता है |
देखें क्या कहते हैं संस्था प्रमुख (विकाश कुमार)



0 Comments