सहसवान नगर निकाय चुनाव में जैसे-जैसे मतदान तिथि निकट आती जा रही है वैसे वैसे अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशी निर्वाचन आयोग द्वारा प्रचार प्रसार के बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ऐसे धज्जियां उड़ा रहे प्रत्याशियों को प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रहा है I
ज्ञात रहे निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद सहसवान तथा देहगवा नगर पंचायत के लिए 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव मतदान के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है I
नगर पालिका परिषद चुनाव में राजनीतिक पार्टी अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी द्वारा नगर में निर्वाचन आयोग के शासनादेशों की धज्जियां उड़ाते हुए मतदाताओं के द्वार द्वार दुकानों दुकानों पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हैंड बिल बांटे जा रहे हैं जिसमें स्पष्ट रूप से नगर मे सालाटर हाउस खुलवाए जाने के साथ ही के साथ ही नगर वासियों के लिए कई विकास योजनाओं का पिटारा खोलने का आश्वासन दिया जा रहा है नगर में सलाटर हाउस खुलवाए जाने के पंपलेट में दिए जा रहे आश्वासन को पढ़कर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे जो नगर में एक चर्चा का विषय बन गए वही नगर में कई अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशी बिना अनुमति के ही धारा 144 का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों की भीड़ में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं तो कई प्रत्याशी अपना कार्यालय खोले हुए हैं और तो और सभासद पद के कई प्रत्याशियों ने तो कई कई मीटर लंबे बैनर लगाए हैं जो नगर में चर्चा का विषय बने हुए हैं I
नगर में सदस्य पद के प्रत्याशी तो स्थानीय बा वार्ड की समस्या में सुधार का कोई अश्वासन ना देकर सिर्फ अपने लिए ही वोट मांगते नजर आ रहे हैं जिस पर मतदाताओं द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं I
नगर निकाय चुनाव में जिस तरीके से अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की प्रचार प्रसार के दौरान धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं है कई प्रत्याशियों ने तो प्रचार-प्रसार हेतु बांटे जा रहे पंपलेट पोस्टरों पर तो अपना फोटो चिन्ह के साथ मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कर मतदाताओं से जिताने की अपील की है परंतु पोस्टरों का प्रकाशित करने वाले प्रिंटर स्वामी का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी प्रिंटर्स किसी भी प्रत्याशी का पंपलेट बैनर झंडा हैंड बिल बिल्ले प्रकाशित करते समय अपना पता एवं नंबरिंग अवश्य करेगा परंतु प्रत्याशियों क प्रचार-प्रसार सामग्री  छापने वाले प्रिंटर्स ऐसा ना करके शासनादेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं अब देखना है कि शासन-प्रशासन बिना पेंटर स्वामी का नाम दर्ज किए अपना प्रचार प्रसार की सामग्री प्रयोग करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई अमन मिलाता है I
इस बाबत उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा निर्वाचन आयोग के किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा अगर ऐसा कोई भी प्रत्याशी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा उन्होंने नगर के संभ्रांत सम्मानित लोगों से सहयोग की भी अपील की है l