राहुल राजपूत
जिला क्राइम रिपोर्टर
जनपद कासगंज
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिशन चौराहै पर 16 वर्षीय किशोर को लगी गोली जिससे किशोर हुआ गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को आनन-फानन में कासगंज के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार कर हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ को रेफर कर दिया।वहीं गंभीर घायल युवक ने बताया कि दूसरा युवक बंदूक दिखा रहा था तभी उसके हाथ से गोली धोखे से चल गई। जो कि 16 वर्षीय किशोर के जा लगी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है
आगे की पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय मयंक पुंडीर पुत्र भानु प्रताप पुंडीर अपनी पिकअप के ड्राइवर विकास उर्फ गोलू पुत्र राजू निवासी मिशन चौराहा कासगंज को बुलाने गया था! वही मिशन चौराहे पर विकास उर्फ गोलू 16 वर्षिय किशोर को बंदूक दिखाने लगा बंदूक दिखाते समय गोलू के हाथ से धोखे से गोली चल गई जिससे 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में कासगंज के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ को रेफर कर दिया। वहीं गंभीर घायल 16 वर्षीय किशोर ने बताया है कि बंदूक दिखाते समय गोलू के हाथ से धोखे से गोली चल गई जो कि 16 वर्षीय किशोर के जा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है

0 Comments