पुलिस गिरफ्त में अपराधी 

राहुल राजपूत 
कासगंज। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन पर ढोलना कोतवाली पुलिस को  मुखबिर खास की सूचना पर  पर दो शातिर वाहन चोर अभिषेक पुत्र सतेन्द्रपाल निवासी  गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ, धीरज पुत्र राजेश कुमार निवासी गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ को गंगीरी वार्डर के पास मैदान की झाडिओं से चोरी की 06 मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई  । गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर  अभिषेक के पास से एक  तमंचा 315 बोर मय दो  जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 322/22 धारा 41,402 सीआरपीसी व 411,414 भादवि बनाम अभिषेक व धीरज  एवं मु0अ0सं0 323/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । गिरफ्तार आरोपियों  से कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग अपना गुजारा करने के लिए वाहन चोरी करके सस्ते दामों में बेचते हैं ।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टींम मे वीरेन्द्र प्रताप गिरि प्रभारी थाना ढोलना जनपद कासगंज।,नि0 अपराध अवनीश कुमार थाना ढोलना जनपद कासगंज ।,उ0नि0  कमल सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।,हे0का0 271 हरिओम सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।,हे0का0 443 आशुतोष सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।,का0 558 अजीत सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज। मौजूद रहे।