राहुल राजपूत 

कासगंज |  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा


निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन हो चुका है। अब 08 दिसम्बर 2022 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी।

          अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि आज रविवार 20 नवम्बर 2022 को विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा। किसी अर्ह मतदाता की 01 जनवरी 2023 को आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है या अधिक आयु है और उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो प्रारूप 6 में अपना आवेदन भरकर बीएलओ को अपने पोलिंग बूथ पर या सम्बंधित तहसील के aमतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकता है।

          सूची में सम्मिलित नाम पर कोई आपत्ति हो तो प्रारूप 7 पर तथा मतदाता के नाम या प्रविष्टि की त्रुटि ठीक कराने अथवा अन्य किसी मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने या डुप्लीकेट पहचान पत्र जारी कराने हेतु प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।