मनीष कुमार/विजेंद्र मौर्य
कासगंज । दिनांक 29.11.2022 को पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा के प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखते हुए परिक्रमण मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस यात्रा से संबंधित रूट डाइवर्जन के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया। परिक्रमा यात्रा के प्रारंभिक स्थल स्टेडियम में जाकर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया व संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को हर बिंदु के मद्देनजर सतर्कता बरतने को निर्देशित किया गया।

0 Comments