राहुल वर्मा
![]() |
| जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक (जायजा लेते हुए ) |
कासगंज । दिनांक 29.11.2022 को जिलाधिकारी कासगंज श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बंदी पाकशाला, अस्पताल वार्ड, क्रीडास्थल व बैरिंको का निरीक्षण किया गया एवं बैरिकों व अस्पताल वार्ड में साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए , साथ ही कारागार के भोजन व साफ-सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की । जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मॉनीटरिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा बंदी महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

0 Comments