कासगंज। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में किसानों को हो रही खाद की परेशानियों को लेकर ज्ञापन दिया गया। खाद की किल्लत एवं गन्ना किसानों को भुगतान के साथ गन्ना का नया मूल्य तय करने की मांग को लेकर जनपद कासगंज की तीनों तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने ज्ञापन सौंपा।
कासगंज तहसील पर आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में तहसीलदार अजय यादव को ज्ञापन सौंपा गया वही सहावर तहसील पर मानवेंद्र मनी तहसील उपाध्यक्ष के नेतृत्व और पटियाली तहसील पर सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
वही किसानों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा गन्ना किसानों का भुगतान एवं खाद की किल्लत से किसानों को जल्द से जल्द सरकार निजात दिलाएं।
वही आशीष पाण्डेय प्रदेश प्रभारी ने कहा किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं है किसान परेशान हैं वही गन्ना किसानों का भुगतान भी किसानों का नहीं हो पा रहा है और सरकार से हमारी मांग है किसानों को खाद मुहैया जल्द से जल्द कराई जाए एवं गन्ना किसानों का नया मूल्य तय किया जाए। वही प्रदेश मंत्री महिमा शर्मा ने कहा सरकार का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं है जिले का प्रशासन भी किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है,लगातार शिकायतों के माध्यम से भी किसान अपनी बात रखते हैं। लेकिन जिले में खाद की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर के आज ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार जल्द से जल्द संज्ञा लें।
अन्यथा संज्ञान नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। तहसील पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के निर्देशन में अवनीश यादव प्रदेश सचिव किसान मोर्चा व सुधीर मिश्रा जिला प्रभारी की मौजूदगी मे पटियाली एसडीएम रवेन्द्र कुमार के द्वारा एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय व गृह विभाग उत्तर प्रदेश के नाम सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगे जनपद कासगंज में यूरिया खाद उर्वरक को लेकर भारी किल्लत बनी हुई है एवं गन्ना किसानों का पुराना बकाया भुगतान नही हुआ और नया भुगतान भी मिलो द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे गन्ना किसानों को आर्थिक संकेत से जूझना पड़ रहा है तथा कादरगंज क्षेत्र के गंगा तटीय गांव के किसानों के लिए जगह जगह गंगा के जल से सिंचाई हेतु डेम बनाते जाए जिससे किसानों के खेतों को पानी मिल सके व सरकारी समितियों पर खाद को कीमत से अधिक रूपए में किसानों को बैचेन आदि समस्याओं को लेकर पटियाली एसडीएम रविंद्र कुमार के मध्यम से ज्ञापन सौंपा इस मौके पर पंडित ललित कुमार मिश्रा,संदीप यादव, राजेश कुमार,चंचल कुमार,कुलदीप बघेल, गौरव मिश्रा,अनमोल मिश्रा,मु शाहिद,चंदन पांडे,इकरार मन्सूरी, लियाकत मन्सूरी,आलोक उपाध्याय, शिवरतन उपाध्याय, सुनील चौहान,प्रदीप मिश्रा,रमनपाल सिंह, किशोर कुमार,सरन सिहं,धीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह,योगेन्द्र सिंह,मुन्नीदेवी,प्रधान प्रेमवीर सिंह,धोनी पांडे, अतुल राजपूत ,इस मौके पर श्यामवीर सिंह चौहान राजेंद्र राठौड़ प्रधान आर्येन्दर प्रधान, एके लोधी सुधीर मिश्रा कुलदीप बघेल मानवेंद्र मनी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



0 Comments