कासगंज,शनिवार को सुबह सहावर विकासखंड क्षेत्र के गांव बढ़ारी कलां के प्राथमिक विद्यालय पर।जहां प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में जमकर हुई लात -घूसों की बरसात। विद्यार्थियों के सामने मैदाने-ए- जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शिक्षा और अनुशासन की सीख देने वाले गुरु ही जब मर्यादा शर्म-सार कर दें तो फिर सरकारी स्कूलों में अनुशासन की बात करना बेकार है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला!बीएसए ने मामले की जांच के लिए,कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल और सहावर के खंड शिक्षा अधिकारी सचिन यादव की संयुक्त टीम जांच के लिए गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट मांगी है। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद का है।मामला यहां प्रधानाचार्य के पद पर तैनात बीनेश कुमारी और शिक्षमित्र के पद पर तैनात साधना। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई और फिर थोड़ी ही देर बाद दोनों के बीच मैदाने-ए-जंग शुरू हो गयी। काफी देर तक जमकर चले लात-घूसे। विद्यार्थी देखते रहे तमाशा।और अन्य स्टाफ भी पहले तो तमाशा देखता रहा और फिर उसके बाद बचाव के लिए अन्य शिक्षकों ने इन दोनों के बीच हो रही मैदान-ए-जंग को शांत कराया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने मामले को लेकर दिए जाच के आदेश रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
0 Comments