पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत किया गया पैदल गश्त।
आज दिनाँक 24.01.2023 को सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया व आमजनमानस से वार्तालाप कर शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की अपील की। इसके साथ ही त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई, सोशल मीडिया पर पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, क्षेत्राधिकारी कासगंज , प्रभारी निरीक्षक कासगंज व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
0 Comments