जनपद कासगंज ,पुलिस अधीक्षक कासगंज ने किया कोतवाली कासगंज व महिला थाना का औचक निरीक्षण, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 24.01.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना कासगंज व महिला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा आने वाले आगंतुक रजिस्टर को चेक किया साथ ही हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाए उनकी समस्या को सुनकर उसकी हर संभव मदद की जाए। इसी के साथ कार्यालय में दस्तावेजों के अधावधिक व रख रखाव को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया कि महिला एवम बाल अपराधों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। और प्रत्येक छोटी घटना को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण किया जाए। इसी के साथ वाहनों के रख रखाव हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बंदीग्रह की साफ सफाई व सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया ।
0 Comments