राहुल राजपूत 

                   जिला क्राइम रिपोर्टर 

जनपद कासगंज 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज सोमवार 20 फरवरी 2023 को तहसील सदर कासगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तहसील सहावर के मुख्य विकास अधिकारी तथा तहसील पटियाली में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करेंगे।
शनिवार को महाशिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश व रविवार होने के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार 20 फरवरी 2023 को किया जा रहा है।

आज सिद्वि विनायक मैरेज होम में होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन।
कासगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार आज 20 फरवरी 2023 को सिद्वि विनायक मैरेज होम, नदरई गेट, कासगंज में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया जायेगा। जिसमें विकास खण्ड कासगंज एवं सोरों के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जायेगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप कर उनकी ड्यूटी लगा दी गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दाम्पत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु 35 हजार रू0 सहायता राशि कन्या के बैंक खाते में जमा की जाती है। विवाह संस्कार हेतु 10 हजार रू0 का सामान भेंट स्वरूप तथा 06 हजार रू0 कार्यक्रम आयोजन हेतु पण्डाल, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय करने का प्राविधान है। इस प्रकार प्रत्येक जोड़े के विवाह पर सरकार द्वारा 51 हजार रू0 की धनराशि व्यय की जाती है।

राहुल राजपूत जिला क्राइम रिपोर्टर Ni 24×7 न्यूज कासगंज।