राहुल राजपूत 

                   जिला क्राइम रिपोर्टर 

जनपद कासगंज 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किसरौली, कासगंज में 20 फरवरी 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले में तौसीवा जोंसन एलीवेटर इण्डिया प्रा0 लि0 कम्पनी नोयडा द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कम्पनी द्वारा इलैक्ट्रीशियन, इलैक्ट्रोनिक्स तथा वायरमैन व्यवसाय के आई0टी0आई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक हो, ऐसे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

प्रधानाचार्य आईटीआई अरविंद कुमार ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र व उनकी छायाप्रतियां एवं चार फोटो लेकर 20 फरवरी 2023 को प्रातः 10ः30 बजे आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठायें।


आबकारी की अवशेष दुकानों हेतु आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू।


कासगंज: वर्ष 2022-23 में व्यवस्थित एवं नवीनीकरण के लिए अर्ह पायी गयी दुकानों के नवीनीकरण के पश्चात अवशेष देशी शराब, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों एवं माॅडलशाॅप के व्यवस्थापन हेतु ई-लाॅटरी के माध्यम से 20 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इच्छुक एवं अर्ह व्यक्ति नवीनीकरण से शेष मदिरा की फुटकर दुकानों एवं माॅडलशाॅप को ई-लाॅटरी के माध्यम से प्राप्त करने हेतु आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उक्त जानकारी देते हुये जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद की अवशेष दुकानों की सूची, आवश्यक विवरण एवं शर्तों की जानकारी जनपद की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डाॅट कासगंज डाॅट एनआईसी डाॅट इन तथा ई-लाॅटरी पोर्टल ूूूण् नचमगबपेम मसवजजमतलण् हवअण्पद पर 15 फरवरी 2023 से प्राप्त की जा सकती है।