राहुल राजपूत
जिला क्राइम रिपोर्टर
जनपद कासगंज
थाना ढोलना क्षेत्र के गांव सलेमपुर लाला निवासी कमल पुत्र राजवीर का आरोप है कि घर के सामने मनपाल पुत्र भगवान सिंह के साथ गांव के ही नाम दर्ज दबंग लोग दबंगई दिखाकर बेरहमी से पीट रहे थे। कमल पुत्र राजवीर से देखा नहीं गया तब वह बीच-बचाव कराने पहुंच गए जब कमल पुत्र राजवीर बीच-बचाव कराने लगे तभी गांव के हरदयाल, गीतम सिंह, गंगाराम पुत्रगण बातिराम और सोनू पुत्र गंगाराम के साथ अन्य पारिवारिक सदस्यों ने मिलकर कमल पुत्र राजवीर और मान पाल पुत्र भगवान सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव के नाम दर्ज दबंगों ने दोनों के साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की जिससे मान पाल और कमल दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में मारपीट करने वाले नाम दर्ज लोगों के विरुद्ध तहरीर थाना ढोलना में दी। उसके बाद थाना ढोलना पुलिस द्वारा कमल पुत्र राजवीर और मनपाल पुत्र भगवान सिंह को मेडिकल परीक्षण हेतु कासगंज के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
0 Comments