शमसाद खांन
ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर
जनपद शाहजहापुर में विशेश रूप से शहर एवं आस-पास के कस्बो में विगत कुछ समय से वाहन चोरी विषेश रूप से दो पहिया वाहन) की घटनाओ में वृद्वि परिलक्षित हो रही थी। उक्त घटनाओ से ऐसा परिलक्षित हुआ कि जनपद में कोई वाहन चोर गैग सक्रिय है। वाहन चोरी की घटनाओ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने एवं सक्रिय वाहन चोर गैग को शीघ्र ट्रेसआउट कर उसे बस्ट करने हेतु पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर द्वारा जनपदीय पुलिस के साथ-साथ अपनी एस0ओ0जी0 टीम को भी टास्क आवंटित करते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये थे। *प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 19.03.23 की रात्रि में श्री एस0 आनन्द, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर/अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0 टीम एवं थाना रौजा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर थाना रौजा क्षेत्रार्न्तगत रोजा पुल के पास से कुल दो अभियुक्तो को गिर0 किया गया है जिनके कब्जे एवं निशादेही पर कुल 05 चोरी की मोटर साइकिले, फर्जी नम्बर प्लेट एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद किये गये है। उल्लेखनीय है कि बरामद की गयी सभी मोटर साइकिले जनपद शाहजहांपुर के अलग-अलग थानाक्षेत्रो से भिन्न-भिन्न तारीखो में चोंरी की गयी थी!

0 Comments