रिपोर्टर. अरुन कुमार
लखनऊ। गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा है।अतीक को प्रयागराज पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच ला रही है।

 ऐसे में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान का जवाब दिया है,जिसमें अखिलेश ने कहा था कि अतीक को लाने वाली गाड़ी पलट जाएगी।डिप्टी सीएम ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं।कोर्ट जो कहेगा वो किया जाएगा।अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

*साबरमती जेल से निकलते ही खौफ खा गया माफिया अतीक* 

माफिया अतीक अहमद को जैसे ही साबरमती जेल से  बाहर निकाला तो डर गया।अतीक ने मीडिया के सामने कहा कि यह लोग मेरा एनकाउंटर करना चाहते हैं।यह लोग कोर्ट के कंधे का इस्तेमाल करके मुझे मारना चाहते हैं।

*पुलिस की टीम अतीक को ला रही है प्रयागराज* 

बता दें कि प्रयागराज पुलिस की टीम माफिया अतीक अहमद को ला रही है। इस टीम में 45 पुलिसकर्मी हैं। पुलिस के इस काफिले में 6 गाड़ियां हैं। सड़क के रास्ते ले जाने के खिलाफ अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।याचिका में अतीक ने मांग की थी कि उसे सड़क के रास्ते यूपी न ले जाया जाए। कोर्ट में अतीक की याचिका पर मंगलवार 28 मार्च को सुनवाई होने वाली थी।बरहाल उससे पहले ही पुलिस अतीक को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।