संवाददाता दिलशाद पठान

थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी कामयावी
एस आनन्द पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान  संजीव कुमार वाजपेयी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं  प्रयांक जैन क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन तथा राजकुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम , अवैध शराब, मादक पदार्थ एंव चोरी , लूट , डकैती, गौ तस्कर व तलाश वांछित अपराधी व बरामदगी अवैध शस्त्र के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा द्वारा थाना स्तर से गठित पुलिस टीम ने  वांछित अभियुक्तगण  रेहान उर्फ सद्दाम पुत्र वासिद निवासी बलराम नगर गेट के सामने रब्बानी मस्जिद के पास थाना लोनी जिला गाजियाबाद मूल  मूल निवासी मोहल्ला मौजमपुर कस्बा व थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर  मोहम्मद  दानिश पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला मौजमपुर कस्बा व थाना तिलहर शाहजहांपुर को 2 अदद तमंचे 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर व 2 मोबाइल फोन एंड्रॉयड रेडमी 9 रंग नीला व कीपैड मोबाइल लावा कम्पनी रंग नीला तथा तीन मोटरसाइकिल HORNET 160R होंडा, प्लसर बजाज व स्पलैण्डर हीरो के साथ आज दिनांक 07.05.2023 को समय 11.40 बजे निगोही तिलहर मार्ग से पूरव दिशा में बख्तियारपुर गोटिया से जाने वाले रास्ते से उत्तर दिशा में खेतों से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.05.2023 को मो मोहम्मद  कलीम पुत्र मोहम्मद अशफाक निवासी मोहल्ला  अफरीदी थाना कटरा जनपद शाहजहाँपु ने थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 320/23 धारा 379 भादवि बाबत बावत दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का मोबाइल फोन Redmi डभौरा फाटक चाट के ठेले पर से छीन कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण रेहान उर्फ सद्दाम व मो0 दानिश उपरोक्त को मु0अ0स0 320/23 धारा 379/411/413/307 भादवि व 3/25/27 A. ACT में नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर जिला कारागार भेजा जायेगा। 
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रेहान उर्फ सद्दाम उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि मैं ज्यादातर दिल्ली एवं गाजियाबाद शाहदरा में रहता हूँ। काफी समय से अपने साथी जावेद, फहीम व मो0 दानिश के साथ मोबाइल छीनने की घटना कर चुका हूँ। मैने घटना दिल्ली, सीलमपुर, साहिबाबाद आदि NCR में मोबाइल छीनने की घटना की है तथा एक मोबाइल को छीनने के बाद जावेद जो मेरा दोस्त है को बेच देता हूँ। काफी बार जेल जा चुका हूँ। इसके अतिरिक्त मैं मोटर साईकिल चोरी करता हूँ तथा मोटर साईकिल HORNET मैने दिल्ली से चोरी की है। प्लसर भी दिल्ली से चोरी की है तथा मेरे साथी दानिश ने स्पेलण्डर मोटर साईकिल समौरा से चोरी की है। अभियुक्त रेहान उर्फ सद्दाम से बरामद मोटर साईकिल सं0 DL 6S AX 7286 HORNET दयालपुर दिल्ली से चोरी की है जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 1628/23 धारा 379 भादवि थाना दयालपुर दिल्ली में दिनांक 15.01.2023 को पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त बरामद मोटर साईकिल न0 DL 5 SBV 7273 प्लसर दिल्ली से चोरी करना बताया है। इस सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। मो दानिश से बरामद मोटर साईकिल नं0 UP 24 AS 4217 स्पलेण्डर जो दिनांक 27.12.22 को चोरी की है इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 509/2022 धारा 379 भादवि थाना भमौरा जनपद बरेली पर पंजीकृत है। दोनो अभियुक्तगण के अन्य साथीयो जावेद , फहीम की तलाश हेतु टीम गठित की जा रही है।