शमसाद खांन के साथ दिलशाद खान की रिपोर्ट

शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोठी वाला बाग तेजगति से आई आंधी ने एक व्यक्ति की जान ले ली करीब 4:00 बजे तेज गति  आंधी आई और आंधी से कोठी वाला बाग में  पूजा के मकान की दीवार बुध पाल की टीन शेड के ऊपर गिर गई। जिससे टीनशेड के नीचे लेटे युवक बुध पाल पुत्र होरी लाल की मलबे में दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 मौत की खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर सब इंस्पेक्टर सुदीप सिरोही  पुलिस टीम ने आनन-फानन में मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बुधपाल अकेला ही था उसकी शादी नहीं हुई थी । उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी दो बहने हैं । बड़ी बहन रामरति की शादी नयागांव बरुआ, छोटी बहन की शादी बुधआना हुई है । मृतक मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर करता था।वह टीनशेड के नीचे रहता था