संवाददाता अरुन कुमार 


एटा- जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में मनरेगा रोजागर और कार्यों की स्थिति खराब मिली। इस पर संबंधित बीडीओं को मनरेगा उपायुक्त के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शेष पांच ब्लॉकों में अच्छा कार्य होने पर संबंधित ब्लॉक के बीडीओं को गुडवर्क संबंधी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

गुरुवार को मनरेगा उपायुक्त प्रभुदयाल ने बताया कि मई माह के लक्ष्य के अनुसार ब्लॉक निधौलीकला, जैथरा और सकीट में मनरेगा कार्यों की स्थिति बेहद खराब रही है। इस संबंध में तीनों ब्लॉक के बीडीओ को कारण बताओे नोटिस जारी करने के साथ निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण में अगर बीडीओ का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसकी रिपोर्ट शासन और प्रशासन को प्रेषित की जाएगी। उसके आधार पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी