मध्य प्रदेश सिंगरौली से जीतेन्द्र दुबे की खबर


सिंगरौली- होटल/लॉज/ढाबा में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियॉ पाई जायेगी तो होगी शख्त कार्यवाही।- पुलिस कप्तान  

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम भेजकर कराया आकश्मिक चेकिंग

अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सिंगरौली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले में होटलों एवं ढाबों पर की र्ग आकस्मिक चेकिंग। 

  पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिले में होटल व ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेंकिग के दौरान होटल/लॉज में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों की चेकिंग करने के साथ ही बाहर से आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके परिचय पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है।


होटल/लॉज में संधारित रजिस्टर का मिलान थाने में होटल की ओर से भेजी जाने वाली जानकारी से किया जायेगा । गलत जानकारी पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही। 

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी होटल ढाबा संचालकों को चेतावनी भी दी गई कि कोई भी होटल ढाबे में अवैध शराब पिलाने या पिलाने का सामान मुहैया कराने पर तत्काल कार्यवाही किया जायेगा। या कोई भी अनैतिक कारोबार की सूचना मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा। ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों,पर नियंत्रण किये जाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा, लॉज की चेकिंग किया गया। व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन चेकिंग कर तस्दीक किया गया। 


पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा बताया गया कि असामाजिक बुराइयों पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।