मध्य प्रदेश सिंगरौली से जीतेन्द्र दुबे की खबर
सिंगरौली- 1 जून 2023/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतो के आम एवं उप निर्वाचन पूर्वार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन हेतु ईव्हीएम मशीनो का 3 जून 2023 एफएलसी कराये जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तारतम्य मे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री अरूण कुमार परमार द्वारा आयोग के निर्देशानुसार ईव्हीएम मशीनो के एफएलसी कार्य कराये जाने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।साथ ही बंसत सिंह मारावी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सिंगरौली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तथा राम सुहावन सिंह सहायक यंत्री ग्रामीण यात्रिकी विभाग सिंगरौली को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिनांक 3 जून 2023 को समय प्रातः 10:30 बजे से कार्य पूर्ण होने बगैर किसी अवकाश के समय सीमा मे पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। तथा इनकी सहायता हेतु अधिकारी कर्मचारियो को नियुक्त किया गया है।
पंचायतो के आम एवं उप निर्वाचन हेतु जोनल, सेक्टर अधिकारी नियुक्त
सिंगरौली 1 जून 2023/त्रि स्तरीय


0 Comments