शमसाद 

             जिला ब्यूरो रिपोर्टर 

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार जनपद में अपराध शास्त्र के संबंध में चलाए गए अभियान के क्रम में संजीव कुमार बाजपेई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व  जलालाबाद क्षेत्राअधिकारी अजय कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना परौर की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई
आज दिनांक 9/6/2023 को  परौर थाना अध्यक्ष सुंदरलाल थाना परौर के नेतृत्व में थाना परौर की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पन्नालाल पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम रासानगरिया थाना परौर जनपद शाहजहांपुर के कब्जे से एक अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर मय अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम संगड़ी तिराहा जंगल ग्राम रासानगरिया से समय करीब 7:30 गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना परौर मे मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार पुलिस टीम-:
01.थाना अध्यक्ष सुंदरलाल 02.उपनिरीक्षक बलराज सिंह 03.कांस्टेबल सोमबीर सिंह04.कांस्टेबल क्रांति यादव एवं आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे