राहुल राजपूत
जिला क्राइम ब्यूरो
जनपद कासगंज
सदर कोतवाली क्षेत्र के मामो स्थित न्यायालय पर थाना सहावर के बोंदर रोड स्थित मोहल्ला झंडापीर निवासी युवक की कासगंज के न्यायालय स्थित पुरानी पार्किंग से बाइक चोरी हो गई उसके बाद युवक बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने को कासगंज कोतवाली पहुंचा जहां से युवक को जिला अस्पताल पुलिस चौकी भेज दिया।
वही पीड़ित ने बताया कि थाना सहावर क्षेत्र के बोंदर रोड स्थित मोहल्ला झंडा पीर निवासी मुशीर पुत्र बाबू सैफी अपना कार्य करने हेतु उम्मेद पुत्र मोहम्मद शेर के साथ अपने घर से स्प्लेंडर प्लस UP87 Q 2864 बाइक पर सवार हो कासगंज के मामो स्थित न्यायालय पर आए। वही अपनी बाइक न्यायालय की पुरानी पार्किंग मैं खड़ी कर अपने काम से न्यायालय के अंदर चले गए। जब अपना काम कर न्यायालय से बाहर आकर पार्किंग में पहुंचे तब वहां बाइक नजर नहीं आई दोनों युवकों ने मिलकर न्यायालय में बाइक को इधर-उधर ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन ढूंढने के बाद भी बाइक नहीं मिली। वही मुशीर पुत्र बाबू सैफी का आरोप है कि बाइक गुमशुदगी होने की तहरीर देने कासगंज कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाली में तहरीर नहीं ली। और कासगंज के जिला अस्पताल स्थित चौकी पर भेज दिया गया वहीं युवक की तहरीर कासगंज के जिला अस्पताल चौकी पर भी नहीं ली गई। फिलाल युवक अपनी तहरीर लेकर दर-दर चक्कर काट रहा है। इस तरह की बाइक चोरी की वारदात पूर्व में भी कई बार जिला अस्पताल एवं न्यायालय से हो चुकी है लेकिन शातिर वाइक चोर पुलिस प्रशासन से बच जाता है और शातिर बाइक चोर पकड़ा नहीं जाता। बड़ी आसानी एवं सफाई के साथ प्रशासन की नाक के नीचे से आए दिन बाइक चोरी हो रही है लेकिन प्रशासन बाइक चोर पकड़ने में विफल है।
कासगंज न्यायालय मैं तारीख करने आए युवक की बाइक चोरी बाइक चोरी की रिपोर्ट करने को युवक ने काटे चक्कर
0 Comments