राहुल राजपूत
जिला क्राइम ब्यूरो
जनपद कासगंजथाना ढोलना के अन्तर्गत वादी चन्द्र वीर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी तैयबपुर ,सुजातगंज ने थाना ढोलना को सूचित किया कि मैं अपने भाई मनोज को खेत पर खाना देने गया था!पर वो वहां मुझे नहीं मिला ,जब मैं लौट रहा था तो हजारा नहर के किनारे मेरा भाई बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला ,जिसे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। वादी की तहरीर पर थाना ढोलना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 150/23की धारा 307 में अभियोग पंजीकृत कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी! दिनांक 5 म ई को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मनोज की मृत्यु हो गई। जांच पड़ताल में सामने आया,कि मनोज के भाई चन्द्र वीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, मुकेश पुत्र ईश्वर दयाल , जितेन्द्र पुत्र नौबत सिंह, इस हत्याकांड में सामिल हैं और मुकदमा धारा 302/34की संगीन धाराओ में अभियोग पंजीकृत घटना की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना ढोलना एस ओ जी टीम द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से दो तमंचे 315बोर , खोखा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही जितेन्द्र कुमार के पास से भी एक तमंचा और तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
शक्ति से पूछताछ कर ने पर चन्द्र वीर ने पुलिस को बताया कि मैं जुआ खेलने का आदी हूं इस वजह से मेरे ऊपर कासगंज के साहूकार अवधेश पुत्र सीनू और स्वदेश पुत्र मीनू का कर्जा हो गया , उनके पास मेरी जमीन भी गिरवी रखी है । इसी कारण मैंने अपने साथी मु केश और जितेन्द्र के साथ अपने भाई मनोज की गोली मार हत्या कर दी।सीनू,मीनू को फसाने की योजना बनाई थी साथ ही जितेन्द्र जो कैमिस्ट का काम करता है उसने मनोज को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और मुकेश ने मेरे कहने पर अपने तमंचे से मनोज की पीठ पर गोली मार दी मैंने उन दोनों साथियों से भाई की जमीन बेच कर पांच पांच लाख रुपए देने का वादा किया था।

0 Comments