राहुल राजपूत
जिला क्राइम ब्यूरो
जनपद कासगंज / गंजडुंडवारा
आँनलाइन फ्रॉड करने वाला राजस्थानी युवक गिरफ्तार।
थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत रचित अग्रवाल पुत्र राम नारायण अग्रवाल निवासी गांधी रोड कस्बा व थाना गंजडुंडवारा ने थाना गंजडुंडवारा पर एक लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई ! और उसने बताय कि मेरा ट्रेडिंग एकाउंट एम टी एस एक्स में रजिस्टर्ड किया था! इस एकाउंट को उसने अपने केनरा बैंक के अपने सेविंग अकाउंट खाता संख्या 2768101009569 से लिंक किया था , शुरुआत में छोटे छोटे लाभ उसके खाते में आते रहे!फिर उसने अपने एकाउंट को ज्यादा बढ़ाया और उससे प्राप्त हुए लाभ के पैसे छह लाख उनहत्तर हजार रुपए उसके खाते में शो हो रहे थे और उसका एकाउंट बंद कर दिया गया और उसको कहा गया कि खाते की आधी रकम 3 लाख चौंतीस हजार पांच सो रुपए आपको टैक्स के रूप में जमा करनी होगी उसके पश्चात पूरी राशि एक लाख तीन हजार टैक्स+लाभ आपके में जमा कर दी जाएगी, उनके बताए कि अनुसार एसडी एफसी बैंक के एकाउंट से 3,लाख 34, हजार ,500रु आर टीजीएस के द्वारा भेज दिए , इसके पश्चात उसका खाता निल हो गया जिसकी एफ आई आर थाना गंजडुंडवारा पर मुअसं 144/23 धारा 419,420व 66 डी आई टी एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी! जिसमें चार नाम सामने आए जिनमें से एक सुनील जाट उर्फ पिस्टन पुत्र शिवराज जाट निवासी हुरडा जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया , जिससे शक्ति से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उदयपुर राजस्थान में एक सक्रिय व संगठित गैंग है जो इन्टर नेट पर फर्जी वेबसाइट बना कर आँनलाइन ट्रेडिंग वर्क फ्राम होम के नाम से भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनता है जिसमें गनी मोहम्मद निवासी कुपावली भीलवाड़ा राजस्थान , गोपाल मेवाड़ा निवासी लापर भीलवाड़ा राजस्थान ,व रईस मोहम्मद निवासी अकोला उदयपुर के भी नाम बताएं , गंजडुंडवारा पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है
अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि इनकी ठगी का शिकार जगह जगह पूरे भारत में लोग हो रहे हैं।

0 Comments