राहुल राजपूत 

          जिला क्राइम रिपोर्टर

कासगंज 24.जनवरी.2023 अपराध नियंत्रण कि दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा  02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से सट्टा में प्रयुक्त मोबाइल व 10,000/- रूपये नकद बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर जुआरियों व सटोरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.01.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02  नफर अभियुक्त 1. रफत पुत्र हशमत अली निवासी गनेशपुर थाना गजडुण्डवारा जनपद कासगंज 02. अरविन्द पुत्र चेतराम वर्मा निवासी रायो थाना गजडुण्डवारा जपनद कासगंज को समय करीब 09.10 बजे अरविन्द के मकान ग्राम रायो से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।  

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मु0अ0सं0 22/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।

गिरफ्तार अभियुक्त

• रफत पुत्र हशमत अली निवासी गनेशपुर थाना गजडुण्डवारा जनपद कासगंज 

• अरविन्द पुत्र चेतराम वर्मा निवासी रायो थाना गजडुण्डवारा जपनद कासगंज  

बरामदगी 

•एक अदद सट्टा में प्रयुक्त मोवाइल 

• माल जामा तलाशी 10,000 रु0 सट्टा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

•SHO श्री हरिभान सिंह राठौड , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

• उ0नि0 रामप्रकाश सिंह , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

• हे0का0 253 रामवीर सिंह , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

• का077 पवन प्रताप सिंह , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

• का0 489 राजेश कुमार , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

• का0 1060 श्रवण कुमार , थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज